खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। 10:15 बजे स्टेट प्लेन से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 10:55 बजे उनका विमान मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेगे। इसके बाद 11:00 बजे से 1:30 बजे तक वे प्रेस वार्ता और अन्य कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:20 बजे भानुप्रतापपुर के फॉरेस्ट ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल जाएंगे। दोपहर 2:25 से 3:25 बजे तक मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित “13वां स्थापना दिवस सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 3:30 बजे वे भानुप्रतापपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे। 4:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका दौरा कार्यक्रम समाप्त होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


