खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। बता दें कि बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्यप्रदेश) के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे।
बनवारी लाल ने पहली बार 1993 का विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कृष्णलाल जायसवाल को 7,414 मतों के अंतर से हराया था। इसके बाद 1998 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के जय सिंह अग्रवाल को हराकर पुनः निर्वाचित हुए थे।
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद 2003 का विधानसभा चुनाव कटघोरा निर्वाचन क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोधराम कंवर के खिलाफ लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद, उन्होंने 2008 का विधानसभा चुनाव कोरबा से जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ लड़ा और केवल 587 मतों के अंतर से हार गए।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


