खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने बिहार के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, आज बिहार प्रवास पर जा रहे हैं। वहां दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन चल रहा है। तीन विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेंगे।
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, अब वो तो पहले भी जा चुके हैं। कई प्रदेश के प्रभारी बनकर जा चुके हैं। क्या परिणाम आया है सबने देखा है। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी बिहार के लिए रवाना हुए।
बता दें कि सीएम साय सुबह 11.35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 को मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय के नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। फिर शाम साढ़े 6 बजे सीएम साय विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


