खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद स्थित आत्मानंद स्कूल का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक स्कूल की छात्राओं से दीवारों की पोताई (पेंटिंग) कराते हुए नजर आ रहे हैं।
“शिक्षा के मंदिर” में पढ़ाई की बजाय श्रम कराए जाने की यह घटना सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
DEO कार्यालय की ओर से एक जांच टीम गठित की गई है, जो वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की पुष्टि कर रही है। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के स्कूलों से गिट्टी-मसाला उठवाने और निर्माण कार्यों में बच्चों को लगवाने के मामले सामने आ चुके हैं। अब “वर्क ट्रेनिंग” के नाम पर दी जा रही यह पोताई की जिम्मेदारी एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


