खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) का शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति द्वारा दिए गए न्यौते को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।
जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सदस्य अखिलेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल औरसंस्था के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंटकर उन्हें शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है।
विधायक किरण देव ने इस अवसर को जगदलपुर के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बना देगी । शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि विधायक किरण देव के मार्गदर्शन में शताब्दी वर्ष समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह समारोह एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए विद्यालय से अध्ययन करने के बाद विभिन्न पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 17 नवंबर को होने वाला यह समारोह बस्तर हाई स्कूल के 100 वर्षों के शैक्षणिक यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


