खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 से एक सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव गांव के एक पुराने कुएं में तैरता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुई, जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुसमी थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि नीलम पिछले शाम से ही घर से लापता थी लेकिन परिजनों को लगा कि वो पड़ोस में गई होगी।
पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीलम की उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल और सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


