नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की एक महत्वपूर्ण समिति Estimates Committee का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस समिति के गठन की घोषणा की है, जिसमें अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्राक्कलन समिति संसद की सबसे प्रभावशाली समितियों में से एक है। इसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के व्यय, बजट उपयोग और कार्यप्रणाली की जांच करना होता है। समिति प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से ‘विकसित भारत’ की दिशा में अग्रसर है। मैं इस समिति के माध्यम से शासन की नीतियों और व्यय के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सार्थक योगदान देने का प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि लोकहित से जुड़ी योजनाओं का सुचारु संचालन और धन के उपयोग में पारदर्शिता ही सुशासन की आधारशिला है। संसद की इस समिति के माध्यम से आम जनता के हित में नीतिगत सुधारों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


