खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छात्र नेताओं पर दर्ज की जा रही फ़र्ज़ी FIR, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ NSUI मंगलवार को गृह मंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी रायपुर पहुंचेंगे। घेराव का मार्ग कांग्रेस भवन, गांधी मैदान से OCM चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे शुरू होगा।
इस दौरान NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, हस्ताक्षर अभियान (वोट चोरी के खिलाफ) और गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर फ़र्ज़ी FIR का विरोध करना, बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण की मांग उठाना, नशाखोरी और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को जनता तक पहुंचाना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


