खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर मौके पर जाकर समझाइश देना डायल 112 के आरक्षक को महंगा पड़ गया। आक्रोशित पति ने आरक्षक की बेरहमी से पिटाई कर उसे जमीन पर पटककर वर्दी फाड़ दी। मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।
तिफरा क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी मनीराम साहू पुलिस विभाग में आरक्षक और डायल 112 में पदस्थ हैं। बीते 4 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी 2 से रात 10 बजे तक डायल 112 सरकण्डा ईगल 2 में थी। शाम 7.45 बजे ईवेंट नम्बर में काल आने पर वे चालक पालेश्वर नायक के साथ कोनी आईटीआई गेट के सामने रिवर व्यू कालोनी में निशा पटेल के घर गए, तो निशा पटेल ने उन्हें बताया, कि उनका पति मयाराम पटेल गाली गलौज कर विवाद कर रहा है। आरक्षक मनीराम उनके पति मयाराम पटेल को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मयाराम पटेल आक्रोशित होकर आरक्षक मनीराम के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा और उन्हें खेत में पटक दिया। उसके बाद मारपीट करते हुए वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह आरक्षक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरक्षक मनीराम की रिपोर्ट पर हमलावर मयाराम पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 132, 221,, 296, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


