खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पामेड़ क्षेत्र के ग्राम कंचाल के जंगल में कोबरा 208 बटालियन के जवानाें की नक्सल गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। यह सामग्री नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता और सतर्कता के चलते उनकी योजना समय रहते नाकाम हो गई।
बरामद नक्सल सामग्री में गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम (इम्प्रोवाइज्ड)बैरल में उपयोग में आने वाला आयर रॉड, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर, रायफल बैनट, आयरन चिमटा, आयरन रॉड, कॉपर कटर, बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर, स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाइप, आयरन फाइल, स्टील प्लेट, बड़ा छोटा स्टील तार, नक्सली वर्दी, कोबरा पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस क्लॉथ, पिटठू, रेड क्लॉथ, हरा क्लॉथ, वेल्क्रो बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश पर पानी फेर दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


