खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में सोमवार को बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की है। भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संस्कार सिंह (20) है। युवक ने घर के कमरे में आत्महत्या की है। सुसाइड करने वाला युवक पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय का भतीजा है।डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है।
वहीं गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


