खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर निखिल सिकदार के इलाज से एक अधेड़ की मौत हो गई। 60 वर्षीय बाला राम बंजारे मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर सिकदार के पास गए थे, जहां इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। परिजनों ने आक्रोश जताते हुए थाने में हंगामा किया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसने कैमरे पर माना कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है।
परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की थी। अब देखना होगा कि इस बार सख्त कदम उठाए जाते हैं या मामला ठंडे बस्ते में जाता है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


