खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के बढ़ते मामलों पर कड़ा एक्शन लेते हुए 5 चोरों को पकड़ा है, जिनमें 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। आरोपियों से कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों पर सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों में पहले से ही कई चोरी के मामले दर्ज हैं।
गुरुद्वारा कॉलोनी विश्रामपुर निवासी चंद्रमणी ने थाना विश्रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 सितंबर की रात उसके घर की बाउंड्री वॉल के अंदर खड़ी उसकी पल्सर आरएस 200 बाइक (क्रमांक CG 15 DY 8287) चोरी हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और एसडीओपी अभिषेक पैंकरा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी में पकड़े गए आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की और मुखबिरों की मदद से उनके मूवमेंट पर नजर रखी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व में चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ आकाश देवांगन अपने साथियों के साथ स्पोर्ट्स बाइक में सूरजपुर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना विश्रामपुर पुलिस ने दबिश देकर आकाश देवांगन, भूपेंद्र सिंह और तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसमें 1 पल्सर आरएस 200, 3 पल्सर एनएस 160 और 1 हीरो स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर सूरजपुर, अंबिकापुर, लखनपुर, ओड़गी और भैयाथान सहित कई जगहों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और कम दामों में बेच देते थे।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आकाश देवांगन और भूपेंद्र सिंह पहले भी कई थानों में चोरी के मामलों में चालान हो चुके हैं। इनमें थाना सूरजपुर, झिलमिली, पटना, कोतवाली बैकुंठपुर, मणिपुर, गांधीनगर और दरिमा थाना शामिल हैं। इस बार फिर गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, एएसआई विशाल मिश्रा, अविनाश सिंह, गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, निर्मल सिंह, आरक्षक अखिलेश पांडेय, अजय प्रताप राव, रामकुमार नायक, राजूरंजन सोनी, खेलसाय राजवाड़े, कुंदन सिंह, राजेश मुरारी, वाहिद हुसैन, अविनाश कुजूर, अभय पांडेय, मनोज शर्मा और महिला आरक्षक अक्षरा मंडल की अहम भूमिका रही।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


