खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जीएसटी में बदलाव को लेकर भाजपा का लगातार प्रदेश में अभियान चल रहा है। इस कड़ी में राजधानी रायपुर में मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक सम्मेलन का आयोजन रविवार को दोपहर तीन बजे किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी करेंगे। विषय वक्ता किशोर बरड़िया रहेंगे। प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय भी कार्यक्रम में रहेंगे। रायपुर में रविवार को होने वाले संभागीय सम्मेलन में अति विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रुपकुमारी चौधरी, महापौर मीनल चौबे, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, रोहित साहू, योगेश्वर सिंहा, इंद्रकुमार साहू और अनुज शर्मा के अलावा विशेष अतिथि प्रदेश भाजपा के महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कंडेय सहित निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष भी होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


