खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में व्यवसायी के घर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल यूपी के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े, हर्ष सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
ग्राम कसनिया में सिकंदर मेमन परिवार सहित निवास करता है। वह मकान के सामने ही दुकान का संचालन करता है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में थे। उन्हें रात लगभग 9.45 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे किसी वस्तु के फटने की आशंका पर घर से बाहर निकले थे। इस दौरान बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था। उसने परिवार को बाहर निकलते देख दूसरी बार गोली दाग दी थी। परिवार के सदस्य फायरिंग होते देख तुरंत घर में घुस गए थे। एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर लगी थी। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में एक आरोपी बस से भागने की फिराक में था, लेकिन एक बाइक एक्सीडेंट के बाद वह कपड़े बदलकर बस से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे धर दबोचा गया। घटना में इस्तेमाल हुआ वाहन, कारतूस और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। गोलीकांड के फरार आरोपी शक्ति सिंह मानिकपुरी चौक क्षेत्र के कृष्णा नगर का रहने वाला है। वह धार्मिक संगठन से जुड़ा हुआ है। आशीष जांगड़े और हर्ष कोरबा के ही रहने वाले हैं। तीनों ने ही यूपी के शूटर को सुपारी देकर गोली मारने के लिए बुलाया था। शूटर दुर्गेश पांडेय 21 सितंबर को कोरबा पहुंच गया था। वह कृष्णा नगर में ही रुका हुआ था। कसनिया में तौफीक का घर मेन रोड मे है, जहां उसने रेकी की। इसके बाद रात में फायरिंग करने पहुंचा। माना जा रहा है कि उसने डराने के लिए ही फायरिंग की थी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


