खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग गरियाबंद द्वारा तरेज माता नवरात्रि मेले में स्वास्थ्य सहायता शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में माता के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जा रही है। यह जन हितकारी कार्यक्रम 22-09-2025 से प्रारम्भ होकर 01-10-2025 तक संचालित होगा।
मंदिर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरत्न और चिकित्सा डॉ. लक्ष्मीकांत जांगड़े के निर्देश पर डॉ. कीर्तन साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छूरा, के सौजन्य से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शिवम वर्मा और किरण कुमार ध्रुव सेवा दे रहे हैं। इस शिविर में जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान के जन स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरोत्तम साहू, राजकुमार साहू, तोरण साहू, नंद कुमार तारक और माया राम पटेल ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


