खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। युवा ठेकेदार की पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया था। लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
पूरा मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां निवासरत चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, जिसके सेवन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। फिलहाल, जहर सेवन का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


