खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक में एक एक लड़की से मुलाकात हुई (जो लड़का था) जिसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से बातचीत करना शुरू की लड़की (आरोपी लड़का) ओर प्रार्थी के बीच फेसबुक व्हाट्सएप से लगातार चैटिंग होते रहा और उसी दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थी को सुहानी बातों के फसाकर पैसा लेना शुरू किया। लगातार विभिन्न फोन नंबरो से आरोपी के द्वारा वाट्सअप चैटिंग कर सुहानी बाते कर, अपनी माॅ, पिता का स्वास्थ्य खराब होना व बहन का मुम्बई के कालेज में एडमिशन कराना एवं MBBS का एडमिशन करना है कहकर आनलाईन बैंक अकाउंट फोन पे से लगभग 25 लाख रूपये की ठगी किया। जब प्रार्थी के पास पैसा खत्म हो गया उसके बाद भी पैसा लगातार मांगने पर प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ और लड़की के बारे में प्रार्थी के द्वारा खाता नंबर, फोन नंबर अन्य माध्यम से पता करने लगा तो लड़की जो वास्तविक में लड़का निकला जिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
25 लाख रुपए ठगी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एंव SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में आरोपी पूजा साहू उर्फ करण साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जो अपना नाम आरोपी करन साहू पिता जनकराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नं. 01 थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार का होना बताया। आरोपी जुआ खेलने का आदि था और घर वाले के द्वारा इसी आदत के कारण घर के सामन बेचने चोरी करने के कारण घर से निकाल दिया गया था, उसके बाद आरोपी को ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर ठगी करने और पैसा कमाने का आइडिया आया जो, कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया। परन्तु सफलता नहीं मिला।
प्रार्थी दीपक को फ्रैंड रिक्वेश भेजने और ठगी करने का उद्देश्य सफल होने से दीपक से लगभग 25 लाख रुपए की ठगी किया, ठगी किए पैसे को जुआ में खेलकर हराना, कुछ पैसे को खा पीकर खत्म करना बताया। आरोपी अपने घर से अलग रहता है घर में उसके उसी ठगी के पैसे से एक पल्सर मोटर सायकल खरीदना पाया गया। जिसे जप्त किया गया है। आरोपी के मोबाइल सिम नंबर को जप्त किया गया है। आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


