खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के तहत कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर हरिस एस के निर्देशानुसार एवं बैंक के सीईओ केएस ध्रुव के मार्गदर्शन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भानपुरी शाखा के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सहकारी समितियों में 16 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य किसानों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण सुविधाएं प्रदान करना था। शिविर के दौरान 14 नए किसानों को किसान क्रेडिट योजना के अंतर्गत 8 लाख 90 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही कुल 64 किसानों को 33 लाख 53 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भानपुरी शाखा के अधीन भानपुरी, केशरपाल, मुण्डागांव, घोटिया, सोनारपाल और चपका सहकारी समितियों में उक्त विशेष ऋण शिविर आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत भानपुरी में 25 किसानों को कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए, केशरपाल में 12 किसानों को कुल 6 लाख 24 हजार 201 रूपए का ऋण, घोटिया में 15 किसानों को कुल 12 लाख 82 हजार 720 रुपए का ऋण और सोनारपाल में 12 किसानों को कुल 6 लाख 80 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। इन शिविरों में किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर पशुपालन, कुक्कुटपालन, मत्स्यपालन इत्यादि आयमूलक गतिवधियां अपनाने प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों सहित सहकारिता, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के मैदानी अमले तथा बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


