खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज यानि 17 सितंबर को विश्वव्यापी मेगा रक्तदान शिविर (Mega Blood Donation Drive) का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा रक्तदान शिविर के अंतर्गत देशभर के शहरों के साथ ही 50 से अधिक देशों में 7500 से ज्यादा शिविर आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी आज विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इस अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Prateek jain मोबाइल नंबर +91 93037 70007, Deepesh pugalia 90389 66339, Shubham baid +91 90623 05017 से संपर्क कर सकते हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ परिषद का नाम एक साथ लाखों यूनिट बल्ड डोनेशन के रिकॉर्ड के लिए गिनीजबुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है। 2016 में साल भर रक्तदान का आयोजन किया गया। 2018 और 2020 में काफी मात्रा में प्लाजमा डोनेट किया गया। इसी कड़ी में 2022 में रक्तदान अमृत महोत्सव की देश-विदेश में शुरूआत की गई, जिसमें करीब 2।5 लाख यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। अब फिर इतिहास रचने की तैयारी है।
रायपुर में कई जगहों पर लगेंगे कैंप
राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, एम्स और मैट्स यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इन जगहों के चयन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इस सामाजिक पहल से जोड़ना है। साथ ही लायंस क्लब, मैग्नेटो मॉल, कलर्स मॉल में भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
रक्तदान के लिए मुख्य जानकारी
इस परिषद से ब्रांड एंबेसेडर के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और एक्टर विवेक ओबेरॉय जुड़ चुके हैं। तेरापंथ युवक परिषद ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान कर कैंप को सफल बनाने की अपील की है। रक्तदान अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं :-
+917999998445
+919062305017
+919038966339
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


