24 से 29 सितंबर तक प्रति दिन नवरात्रि पूजा व फूल रथ परिक्रमा पूजा विधान हाेंगे
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा के लिए 4 चक्कों वाले फूल रथ का निर्माण काम शुरू हो गया है। बेड़ाउमर और झाड़उमर इन दो गांव के करीब 50 से 60 कारीगर मिलकर रथ का निर्माण कर रहे हैं, इस वर्ष चार पहीयाें वाले फूल रथ का निर्माण किया जा रहा है । शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन से लेकर सप्तमी तक फूल रथ की परिक्रमा करवाने का विधान है । फूल रथ को एकता, समर्पण और आस्था का प्रतीक भी माना जाता है। इस रथ पर देवी दंतेश्वरी के छत्र को विराजित किया जाएगा । जिसके बाद शहर की परिक्रमा करवाई जाएगी। इस बार भी इस दुमंजिला इस रथ निर्माण के लिए दरभा और माचकोट के जंगल से साल की लकड़ी लाई गई है, जिससे नये रथ का निर्माण किया जा रहा है। फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत इस बार 24 सितंबर से होने जा रही है, तथा 29 सितंबर तक राेजाना रथ पीिक्रमा हाेगी।
रथ निर्माण कारीगर दलपति ने बताया कि रथ 40 फीट लंबा, 20 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा रथ निर्माण के लिए किसी आधुनिक तकनीक या फिर किसी आधुनिक औजार से आकार नहीं दिया जाता, बल्कि आज भी पारंपरिक औजारों से रथ निर्माण की परंपरा का निर्वहन किया ज रहा है । रथ निर्मण कार्य जारी है, रथ के चक्के आकार लेने लगे हैं, साथ ही रथ के अन्य हिस्साें का निर्माण भी जारी है, जिसे आपस में जाेड़कर एक सप्ताह में पूरा रथ का निर्माण कर लिया जायेगा।
बस्तर दशहरा के तय कार्यक्रम अनुसार 21 सितंबर से शुरू जायेगा पूजा विधानों का सिलसिला जिसके तहत 25 जुलाई से शुरू हुए बस्तर दशहरा में अब 21 सितंबर को काछनगादी विधान मनाया जाएगा । इसके बाद सोमवार 22 सितंबर को कलश स्थापना पूजा विधान, मंगलवार 23 सितंबर को जोगी बिठाई पूजा विधान हाेगा। फिर 24 से 29 सितंबर तक प्रति दिन नवरात्रि पूजा और रथ परिक्रमा पूजा विधान किया जाएगा। 29 सितंबर की सुबह 11 बजे बेल पूजा, 30 को महाअष्टमी पूजा विधान, निशा जात्रा पूजा विधान, 1 अक्टूबर को कुंवारी पूजा, जोगी उठाई पूजा विधान और मावली परघाव, 2 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा विधान, रथ परिक्रमा पूजा विधान, 3 अक्टूबर को बाहर रैनी पूजा व रथ परिक्रमा पूजा विधान, 4 अक्टूबर की सुबह काछन जात्रा पूजा के बाद दोपहर में मुरिया दरबार का आयोजन होगा। वहीं 5 अक्टूबर को कुटुंब जात्रा पूजा विधान में गांव के देवी-देवताओं की विदाई की जाएगी, इसके साथ ही बस्तरदशहरा आगामी वर्ष के लिए इसका परायण हाे जायेगा।


