खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डोंगरगढ़ में रविवार को हुए 4 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कानून व्यावस्था पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को चार साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ है। शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं होता है। परिजनों और स्थानीय लोगों के प्रदर्शन और विरोध करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रदेश में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। यहां जंगल राज चल रहा है।
विपक्ष में रहते हुए शराबबंदी की बातें करती थी बीजेपी : दीपक बैज
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने शराब बिक्री में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार कहा कि विपक्ष में रहते हुए बीजेपी शराबबंदी की बातें करती थी, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद शराब की बिक्री बढ़ाने का काम कर रही है. बैज का कहा कि सरकार काली कमाई के लिए आंख बंद करके बैठी हुई है और शराब से होने वाली कमाई पर ही निर्भर है।
न्यूड पार्टी मामले पर PCC चीफ ने साधा निशाना
न्यूड पार्टी मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न्यूड पार्टी के आयोजकों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अभी जो पकड़ाएं हैं, वो स्ट्रेंजर्स पार्टी के आयोजक हैं। यह सरकार नशा और नग्नता का ब्रांड एंबेसडर बन गई है। सरकार के संरक्षण में सब हो रहा है। इस मामले पर अब तक मुख्यमंत्री का एक भी बयान नहीं आना साफ तौर पर बताता है कि सरकार का संरक्षण इन्हें मिला है। इस मामले पर अब तक मुख्यमंत्री की ओर से एक भी बयान नहीं आना साफ तौर पर बताता है कि इन्हें सरकार का संरक्षण मिला है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

