खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। “ज़रा सोचिए 21वीं सदी का भारत… लेकिन तस्वीरें ऐसी कि दिल दहल जाए। बीमार को इलाज दिलाने के लिए परिजन उसे एंबुलेंस या वाहन में नहीं, बल्कि कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर अस्पताल तक ले जाते हैं। ये मामला है प्रतापपुर के ग्राम गोरगी का, और ये हकीकत है कोडाकु जनजाति की।” “ये तस्वीर सिर्फ एक बीमार व्यक्ति की नहीं ये तस्वीर उन हजारों लोगों की पीड़ा की है, जो आज भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।
दुर्गम वनांचल क्षेत्र में रहने वाले इस कोडाकु जनजाति के व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी पर एंबुलेंस नहीं आई, सड़कें नहीं थीं और मजबूरी में परिजनों ने कंधे को ही सहारा बनाया।”
“पसीने से लथपथ चेहरे कांपते कंधे लेकिन उम्मीद सिर्फ एक – कहीं न कहीं अस्पताल पहुंच जाएं, और समय रहते इलाज मिल जाए। सवाल ये है कि क्या ये हालात एक सभ्य समाज की पहचान हैं? क्या यही विकास की तस्वीर है?” “प्रतापपुर की ये घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक सवाल है और ये सवाल सीधा प्रशासन से है। आखिर कब तक ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए इस तरह की अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा? जवाबदेही कौन लेगा?”
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


