खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की शिकायत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। शिकायत के 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। देर रात सांसद भी थाने पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में बैठकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कांग्रेस नेता के इस पोस्ट को लेकर भड़के भाजपाई
दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है। कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो अपलोड किया। जिसे लेकर भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके डालकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। मामले की शिकायत करने भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचे, लेकिन 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए।
सांसद भोजराज नाग भी पहुंचे थे थाने
नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता कोतवाली थाना पहुंच थे। वहीं जानकारी मिलने पर सांसद भोजराज नाग ने भी थाने पहुंचकर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मामला तनाव पूर्ण बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना में ही बैठ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


