खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार शराब पीकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों पर कड़ाई करने जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ शराबी शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक ओर सरकार शिक्षकों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों में अनुशासन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं और पढ़ाई के बजाए मटरगस्ती करते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया शराबी और मटरगस्ती करने वाले शिक्षक बर्दाश्त नहीं होंगे। ऐसे शिक्षकों पर FIR दर्ज कराई जाएगी और जांच के बाद उन्हें बर्खास्त भी किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग जिलो से यह खबरें लगातार आ रही थी कि शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसे में बच्चों में बच्चों में गलत असर के साथ उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। सरकार ने उन पर कड़ाई करने का फैसला लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


