खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक विक्रम मण्डावी ने बस्तर संभाग में बड़े स्तर पर आदिवासियों के जमीनो की हो रही खरीदी बिक्री पर चिंता जाहिर करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखकर जमीनों की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी ने महामहिम राज्यपाल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और 5वीं अनुसूची में आता है, बस्तर संभाग में आदिवासी वर्ग के लोग आदिकाल से निवासरत हैं। किन्तु वर्तमान में आदिवासियों के जमीनों कि खरीदी बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही हैं। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले नक्सल प्रभावित और अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इन जिलों में भूमाफिया -उद्योगपतियों द्वारा बड़े स्तर पर पैसे का लालच देकर आदिवासियों कि जमीनों की खरीदी बिक्री कर लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं पैसों के लालच में आकर स्थानीय आदिवासी अपनी पुश्तैनी जमीनों को भूमाफियों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यदि समय रहते उद्योगपति -भूमाफियाओं को आदिवासियों की जमीन बिक्री करने से नही रोका गया तो आदिवासी समाज के लिए भविष्य में विकराल संकट उत्पन्न होगा, और दर दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस कारण बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में आदिवासियों की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाना आवश्यक है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


