खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज आम लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। नगर निगम के मुताबिक़ आज रायपुर शहर के कई हिस्सों में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी। हालांकि अगले दिन से व्यवस्था फिर से बहाल हो जाएगी। ऐसे में आज आम लोगों को पानी के लिए टैंकर और बोरवेल की मदद लेनी होगी।
दरअसल नगर निगम ने बताया है कि, निगम के जलकार्य विभाग के द्वारा पाइप लाइन का मरम्मत किया जा रहा है। इस वजह से 150 एमएलडी और 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़ी 32 पानी टंकियों से जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। हालांकि निगम का दावा है कि, वाटर सप्लाई शाम तक पुनः बहाल आकर दी जाएगी।
इसी तरह भाठागांव में पाइपलाइन में लीकेज की समस्या से जल आपूर्ति बाधित रहेगी। आज करीब 10 घण्टे के लिए लोगों को वाटर शटडाउन के हालात से गुजरना पड़ सकता है। शहर के करीब 5 लाख लोग पानी सप्लाई बाधित रहने से प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


