खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों कारें जलकर खाक हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए। हादसे के दौरान कार में तीन युवक मौजूद थे। जिनमें से केवल एक ही समय रहते बाहर निकल पाया, लेकिन अन्य दो युवक आग से घिरे वाहन में फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


