खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। जहां खाना बनाने से मना करने को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद एक शख्स ने डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका अपने घर में थी, तभी आरोपी पति श्रीराम नशे की हालत में आया और उसे खाना बनाने के लिए कहा। इस दौरान पत्नी ने खाना बनाने से इंकार कर दिया, यह सुनकर आरोपी ने गुस्से में पत्नी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोड़ी थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी नशे की हालत का हवाला देते हुए हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में खौफ और आक्रोश है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


