खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला 24 अगस्त का है। मृतका शिखा गुप्ता की तबीयत अचानक दोपहर करीब दो-तीन बजे बिगड़ गई। परिवार वालों ने उन्हें नजदीकी डॉक्टर श्याम पटेल के क्लिनिक में भर्ती कराया। डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट कर टाइफाइड होने की बात कही और तीन से पांच दिन की दवा दे दी।
इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि दवा देने के बाद भी शिखा गुप्ता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बावजूद डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये भी ले लिए। लगातार तबीयत बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई।
परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत
मृतका के परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बहन की जान गई है और अब प्रशासन को न्याय दिलाना चाहिए।
परिजनों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा या पीड़ित परिवार को दर-दर भटकने के लिए छोड़ देगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


