खबर वर्ल्ड न्यूज-कोंडागांव। जिले के उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आलमेर के जंगल में ग्रामीणों ने एक ही फंदे में युवक-युवती का शव पेड़ में लटका मिलने से गांव मे हड़कंप मच गया,इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
स्थानिय ग्रामीणों का कहना था कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, शायद परिजनों ने दोनों के रिश्ते को नही मानने के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज गुरुवार काे दाेनाे के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
कोंडागांव थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि आलमेर गांव की रहने वाली कुमारी कांति नाग व उसी गांव से लगे दूसरे गांव के युवक संतलाल वड्डे के साथ मंगलवार की सुबह बिना बताए घर से चले गए, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना नही दी थी। संतलाल का बड़ा भाई सुकालूराम अपने घर के पीछे बाड़ी में इमली पेड़ में दोनों का शव एक ही फंदे में लटका हुआ देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


