लोकपर्व करमा पूजा हर साल भाद्रपद यानी भादो महीने के शुक्ल में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करम पर्व बुधवार 3 सितंबर को है। इस दिन विशेषरूप से बहने अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और करम डाली की पूजा करती हैं।
आदिवासी मूल के लोग प्रकृति को ही अपना देवता मानते हैं। इसलिए करमा पूजा पर करम डाली को ईश्वर यानी प्रकृति का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है। करम या करमा पर्व मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उड़ीसा जैसे राज्यों में आदिवासियों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। इसे आदिवासी समाज के लोग बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन करमा धरमा कथा का भी विशेष महत्व होता है। लोग करम पेड़ के डाल की पूजा करते हैं। रात के समय गीत गाकर नृत्य किया जाता है, विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
करमा पूजा पर क्या करते हैं
करम पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं और करम डाल की पूजा करती हैं। करम आदिवासी मूल के लोगों का आराध्य वृक्ष माना जाता है।
लोग अपने घर-आंगन की साफ-सफाई कर सजाते हैं। आदिवासियों के धार्मिक स्थल अखरा में करम डाली को पूरे विधि-विधान के साथ लगाया जाता है।
पूजा से पहले लोग करम डाली का आह्वान भी करते हैं। इस दिन करम वृक्ष पूजा कर बहने कामना करती हैं कि, उनके भाई की आयु भी करम वृक्ष की तरह की अधिक हो।
करमा-धरमा कथा
करमा पूजा में करमा-धरमा की कथा काफी प्रचलित है। इस अवसर पर करमा-धरमा नामक दो भाईयों की कथा सुनते हैं। इस कथा के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। करमा डाली की पूजा करने के बाद लोग प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करते हैं। करम पर्व यह बताया है कि, प्रकृति के साथ सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने से ही जीवन में वास्तिव सुख की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


