खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहे गए अपशब्द मामले को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के नेता कांग्रेस पर हमलावर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बिलो द बेल्ट है। उन्हें समझना चाहिए कि राजनीति की एक मर्यादा है।
छत्तीसगढ़ भाजपा किरण सिंह देव शुक्रवार को एकात्म परिसर में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है। भारतीय राजनीति में विरोधी दल के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। 15 साल से सत्ता में नहीं आने के कारण कांग्रेस ही ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकती है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बिलो द बेल्ट जाकर पहले भी जातिगत टिप्पणी की गई, पीएम मोदी के लिए तू तड़ाक शब्द का इस्तेमाल भी किया गया। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि राजनीति की एक मर्यादा है। संस्कृति को शर्मशार करने का काम कांग्रेस कर रही है, इसका जवाब जनता देगी। समय समय कांग्रेस बिलो द बेल्ट जाकर आने वाले पीढ़ी को क्या संदेश दे रही है।
भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री को वोट चोर भी कहा गया। कांग्रेस ने ये परंपरा बना रखी है। बिना साक्ष्य के गलत नरेटिव सेट किया जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए कुछ भी झूठ बोल रहे हैं।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप


