खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में आज तीजा-पोरा तिहार धूमधाम से मनाया जाएगा। कांग्रेस की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बड़ा आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, प्रदेशभर की महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।


