खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में बीच बस्ती में सुने मकान में बीती गुरूवार रात में अज्ञात चोरों ने गगन पामभोई के घर के मुख्य द्वार में लगे कांच को निकालकर घर में प्रवेश कर नगद राशि और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे घनी बस्तियों में भी बेखौफ चोरी कर रहे हैं।
चाेरी के घटना की सूचना मिलने पर आज शुक्रवार काे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल चोरी गए सामान और नगद की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक


