खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार क्षेत्र में ट्रेन से टकराने से एक मवेशी की मौत हो गई, उस मृत मवेशी को वही पटरी के पास ही काटकर बेचना शुरू कर दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बजरंगदल के कार्यकर्ता भी माैके पर पहुंचकर गाै-मांस बेच रहे1 एक आराेपी काे पकड़ा गया, वहीं 2 अन्य आराेपी भागने में सफल रहे। विदित हाे कि बस्तर जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में गौ हत्या,गौ मांस तस्करी व गौ तस्करों पर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है। बस्तर जिले में कुछ माह पहले बड़ाजी थाना क्षेत्र के सिरिसगुड़ा कांडकीपारा से बजरंगदल 4 गौ हत्यारे पकड़े गए थे, इसके बाद परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांवो से पिकअप वाहन से गौ तस्करी करते 3 गौ तस्कर पकड़े गए थे, इसके बाद नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल में ट्रेन हादसे के शिकार मृत गौ वंश का गौ-मांस खाने व बेचने के उद्देश्य से तुलसी राम,सोनाधर और लिमधर द्वारा काटा जा रहा था, जिसकी सूचना बजरंगदल और पुलिस को मिली थी। पुलिस कार्यवाही में गौ-मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और दो फरार हो गए, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया की ट्रेन हादसों में गौ वंश घायल और मृत के मामले लगातार आ रहे है, इसे रोकने रेल प्रबंधन को आवश्यक कदम उठाना चाहिये, हिंदू समुदाय के लोग गाय को माता मान कर पूजा करते है और कुछ विशेष धर्म के लोग गौ हत्या या गौ-मांस भक्षण कर समाज को दूषित कर रहे है। सरकार बस्तर जिले में चल रहे अवैध पशु बाजारों को बंद करे और mगौ-हत्या व गौ-तस्करी रोकने विशेष अभियान चलाये, क्योंकि लगातार गौ-तस्करी,गौ-मांस तस्करी धड्डले से जारी है इसकी रोकथाम जरूरी है।
Trending
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक


