khabarworld24.-रायपुर/दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की दस वर्षों की नीतियों पर आधारित नमो इंपैक्ट कॉफी टेबिल बुक का विमोचन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हुआ। नमो इंपैक्ट कॉफी टेबल बुक के अंग्रेजी संस्करण के लोकार्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज सारी दुनिया नरेंद्र मोदी सरकार की विकास और लोक कल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा कर रही है, मोदी सरकार में देश का लगातार कायाकल्प हो रहा है।
लेखक अतुल सिंघल ने कहा कि वह विगत दस वर्षों से नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर विशेषज्ञों के साथ उनका विश्लेषण कर रहे थे। उनकी इस कार्यक्रम को काफी सराहा गया। जिसके बाद उन्होंने इसे कॉफी टेबिल बुक का रुप दिया। उन्होंने कहा कि नमो इम्पेक्ट कॉफी टेबिल बुक की हिंदी संस्करण की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भेंट की जा चुकी है जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, असम और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय जौली, दिल्ली सरकार के पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर नंद किशोर गर्ग, सुप्रसिध्द समाजसेवी विनीत लोहिया, नमो इम्पेक्ट टीवी के चैयरमैन जगदीश राय गोयल, प्रोफेसर सुरेश चंद सिंघल समेत तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Trending
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

