khabarworld24.-बस्तर । जिले के दरभा में पिछले सप्ताहभर के अंदर एक 8 साल के मासूम समेत एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। गांव वालों का कहना था कि इन्हें डायरिया था। जबकि CMHO का कहना है कि बच्चे की मौत डायरिया से हुई है और बुजुर्ग की हाई बीपी की वजह से। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में घर-घर जाकर जांच कर रही है। दरअसल, मामाल दरभा ब्लॉक के कोएनार गांव का है। इस गांव के रहने वाले राम सिंह (65) की और एक दूसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे नरेंद्र (08) की मौत हो गई है। गांव वालों का कहना है कि इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत थी। समय पर इलाज नहीं मिला जिसके चलते इन्होंने दम तोड़ा है। गांव में और भी कुछ लोग बीमार हैं।
संजय बसाख ने कहा कि दोनों की मौत डायरिया से होने वाली बात गलत है। इसमें 78 साल के बुजुर्ग को हाई ब्लड प्रेशर था, जिससे उसने दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की मौत डायरिया से हुई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है।
Trending
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

