khabarworld24.-जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम में आज सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई है। कांग्रेस पार्षद विक्रम डांगी और भाजपा पार्षद संजय पांडेय ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। हालांकि, सभा में मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद सभा को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, सामान्य सभा की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद विक्रम डांगी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्षद यशवर्धन को गद्दार कहा। यहीं से विवाद शुरू हुआ था। पहले यशवर्धन और डांगी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। जिसके बाद भाजपा पार्षद संजय पांडेय भी बीच में आए। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि संजय पांडेय और विक्रम डांगी ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। इनके बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़वाया। वहीं सभापति ने सभा को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है।
Trending
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

