khabarworld24.-नारायणपुर। सर्चिंग पर निकले ITBP और डीआरजी DRG के जवानों ने कवानार के जंगलों से नक्सलियों का समान बरामद किया है। जवानों ने जंगल में नक्सलियों के छुपाकर रखे डंप से वायर बंडल, डोटोनेटर, इनवर्टर बैटरी, कुकर, विस्फोटक डिवाइस सहित नक्सली बैनर बरामद किया है। यह मामला कडेमेटा कैम्प इलाके का है। अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा बल जैसे ही कावानार के जंगलों में पहुंची तो वहां सोलर प्लेट के बैटरी रखने के लिए बने रूम में बड़ी मात्रा में विस्फोट सामग्री मिला। नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्री का उपयोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एकत्रित कर रखा था जिसे सुरक्षा बलों ने बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को विफल कर दिया। सुरक्षा बल को 11 नग कूकर, 2 प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, फटाका, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बर्तन, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य नक्सली दैनिक सामग्री मिला।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

