khabarworld24.-रायपुर। पिछले कुछ समय से रायपुर के पॉस कालोनी और इलाकों में एक शख्स बाइक पर पहुँचता था और महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता था। वह खासकर रात में वॉक के लिए निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। पुलिस को लगातार इस तरह के वारदात की शिकायत मिल रही थी। वही बीती रात आरोपी युवक फिर से बाइक पर पहुंचा और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन इस बार उसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खोजबीन में पता चला कि आरोपी स्थानीय आदित्य हाइट्स में रहने वाला साकेत जैन हैं। इस सूचना के बाद पंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फौरन आरोपी को धरदबोचा और थाने लाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। वही दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने आदित्य हाइट्स का घेराव कर दिया। पुलिस की समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

