khabarworld24.-तखतपुर . प्रथम नगर आगमन पर तखतपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव का कद छोटा करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर तोखन साहू ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, एक दूसरे का कद छोटा करना कांग्रेस की संस्कृति है. भारतीय जनता पार्टी में एक दूसरे को जोड़कर चलते हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा, मेरे जैसे सामान्य
कार्यकर्ता का पंच से लेकर लोकसभा तक पहुंचना और मोदी के मंत्री मंडल में शामिल होना भाजपा में ही संभव है. भूपेश बघेल इस तरह की बाते करके कांग्रेस पार्टी की संस्कृति को बता रहे हैं. सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा पार्टी का मूलमंत्र है. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर पहुंचे तोखन साहू का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और सभी समाज के लोगों ने तोखन साहू को हार माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर केंद्रीय मंत्री बनाने की खुशी जताई.
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

