अयोध्या। बालक राम की पहली दीपावली पर बुधवार को अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। राम की पैड़ी के 55 घाट 25 लाख 12 हजार 585 दीयों से जगमगा उठे। गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने नए विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की। पिछले साल के मुकाबले इस साल 2.92 लाख दीये अधिक जले। अयोध्या ने वर्ष 2023 में 22.23 त्याख दीप प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया था। ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा की। दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 1121 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। यह अनूठा रिकॉर्ड योगी सरकार ने पहली बार हासिल किया है। इस अविस्मरणीय मौके पर राम की पैड़ी में 30 हजार स्वयंसेवकों समेत करीब 40 हजार लोग मौजूद रहे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह रोखावत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को और से प्रमाणपत्र सौंप जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूबी अयोध्या, प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई दी। सुबह श्रीराम राज्याभिषेक की भव्य झांकी निकली, जिसका पुष्प वर्षा कर ब्रद्धालुओं ने स्वागत किया। सीएम ने रामकथा पार्क में शोभायात्रा का अभिनंदन किया। दोपहर बाद लंका विजय कर सीता के साथ प्रभु राम पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से सरयू तट पर उतरे तो त्रेतायुग का दृश्य सजीव हो उठा। रामकथा पार्क में प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ की भूमिका में सीएम योगी ने किया। इसीके साथ सरयू तट जयकारों से गूंज उता। दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनने के बाद राम की पैड़ी पर लेजर शो. प्रोजेक्शन मैपिंग व चीन आतिशबाजी ने सतरंगी छटा बिखरी।
राम की पैड़ी में 30 हजार स्वयंसेवकों समेत करीब 40 हजार लोग मौजूद रहे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह रोखावत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने।
विश्व रिकॉर्ड बालक राम की पहली दीपावली पर 1,121 वेदाचार्यों ने एकसाथ की आरती !
55 घाटों पर प्रज्वलित हुए दीप, राम की पैड़ी में मौजूद 40 हजार से ज्यादा लोग बने गवाह …
500 वर्षों का इंतजार 30 अक्तूबर को पूरा हुआ जब नए मंदिर में बालक राम के साथ पहला दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण में 50 हजार दीप जलाए गए। सीएम ने श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। आरती भी उतारी। योगी सरकार के आडवें दीपोत्सव में मंदिर की अनुपम छटा हर किसी को आल्लादित कर रही थी। दीपावली के दिन भी 50 हजार दीप जलाए जाएंगे।
रामायण के पात्रओं की जीवंत शकियों के साथ जुलूस मंदिर नगरी से गुजर, ती वहां का माहौल ही बदल गया। झांकी के सात श्री राम के सीता और लक्ष्मण हनुमान (रामावण के पात्रों) के साथ पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। भगवान राम के रथ को मुख्यमंत्री और अन्य लोगों ने राम दरकर स्थल तक खींचकर पहुंचा। आदित्यनाथ ने बाद में उनकी आरती उतारी। बुधवार को छोटी दीपावली के अवसर पर अयोध्या में बुधवार को भाष्य दीपोत्सव समारोह के तहत झांकियों को एक शोधायाम निकाली गई।

