खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक युवक शराब लेकर वापस लौटा तो दोस्त सारा बिरयानी खा चुका था। इससे नाराज होकर युवक ने दोस्त की पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान रायपुर डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को जगदेव सारथी की पिटाई उसके दोस्त संजय एक्का ने कर दी थी। इससे जगदेव गंभीर रूप से आहत हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 16 अगस्त को रायपुर डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट व परिजन के बयान के आधार पर आरोपी संजय उर्फ अमरेश एक्का निवासी नया बांध बिरिमकेला बतौली हाल मुकाम श्रीगढ़ अंबिका गैरेज के पीछे थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

