खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर।कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की अहम बैठक मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कहीं। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बता दें कि पिछले दिन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, कांग्रेस देश और समाज के हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नई ऊर्जा के साथ के देश हित और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हमें जन-जन तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है।
प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रकोष्ठ को जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका पालन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैटू, दीपक मिश्रा, शारिक रईस खान, नरेश गढ़पाल, सद्दाम सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

