खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर । टिकरापारा पुलिस थाने में सोमवार की देर रात एक यूट्यूबर के हंगामे ने पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद खड़ा कर दिया। युवक ने अपनी दुकान देर रात तक खोल रखी थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद उसे पूछताछ करने के लिए थाना लाया गया तो वह बवाल करने लगा।
टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू के अनुसार, सोमवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास मठपुरैना में यूट्यूबर रवि शर्मा की पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान खुली थी। स्थानीय निवासियों ने शिकायत दी थी कि बजरंग चौक के आसपास देर रात तक पान ठेले खुले रहते हैं, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। शिकायत के बाद पुलिस ने रवि शर्मा से दुकान बंद करने के लिए कहा, तो वह बहस करने लगा। थाना प्रभारी मनोज साहू ने कहा कि युवक को समझाने के लिए थाने लाया गया था, लेकिन बाद में उसे घर भेज दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

