खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दौर शुरू हो चुका है पर महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है। कांग्रेस आलाकमान ने बंटवारे के अवरोध को दूर करने के लिए अब वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को जिम्मेदारी दी है। मुंबई में एनसीपी शरद के प्रमुख शरद पवार व शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ थोराट की बैठक भी चल रही है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में कांग्रेस व सहयोगी दलों को जोरदार सफलता मिली। अति-आत्मविश्वास व स्थानीय नेताओं के रवैये के चलते हरियाणा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार चुकी है। इससे एक लेते हुए महाराष्ट्र में कांग्रेस आलाकमान ने सीट बंटवारे की खटपट को गंभीरता से लिया है। अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को सीट बंटवारे की वार्ता से दूर कर दिया है।

