जगदलपुर. बस्तर से विशाखापट्टनम जाने वाले सड़क मार्ग पर ओडिशा के कोरापुट में लैंडस्लाइड हो जाने से शनिवार को दिनभर इस मार्ग में यातायात बाधित रहा।
शनिवार को घटनास्थल पर सुबह से ही पत्थरों को हटाने का काम चलता रहा। बस्तर के लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए कोरापुट के कलेक्टर अब्दुल अहमत अख्तर
ने बस्तर कलेक्टर को इसकी जानकारी दे दी थी, ताकि स्थानीय प्रशासन इस मार्ग से गुजरने वालों को मार्ग बंद होने की सूचना दे सकें। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश
की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। हालांकि इसके बाद भी काफी लोगों को सूचना नहीं होने के चलते इस रास्ते के जरिए मौके तक पहुंचे और मायूस होकर वापस लौटकर
अरकू के रास्ते होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचे। दरअसल यह सड़क मार्ग बस्तर को सीधे ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश के लिए जोड़ता है। रोजाना कई यात्री बर्से भी इस रूट
पर चलती हैं। ऐसे में सड़क मार्ग बाधित होने से इस मार्ग से शनिवार को आवाजाही ठप हो गई। ओडिशा प्रशासन देर तक मलबा हटा लेगा तो मार्ग खुल जाएगा।

