खबर वर्ल्ड न्यूज़-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बच्चों से भरी तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी, इस भयानक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है। बताया जाता है कि स्कूल वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे। सभी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन में करीब 15 बच्चे सवार होकर हैप्पी पब्लिक स्कूल जा रहे थे, तभी पीसौद से हसौद आने वाली सोन नदी में वैन जा पलटी। बताया जा रहा है सभी बच्चे और ड्राइवर सही सलामत है, कोई जनहानि नहीं हुई है, ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

