गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है, इस दिन घर, पंडाल, मंदिरों में 10 दिन के लिए गणेश जी विराजमान होंगे। शुभ, लाभ, सुख, समृद्धि, बुद्धि के देवता गणपति जी का आशीर्वाद पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर घर में सिंदूर या सफेद रंग कौन से गणेश प्रतिमा की स्थापना करना चाहिए आइए जानते हैं।
घर में कौन से सिंदूरी या सफेद रंग के गणपति स्थापित करें ?
वास्तु के अनुसार, प्राकृतिक पत्थर से बनी गणेश प्रतिमा के ये दोनों रूप किसी भी घर के लिए शुभ हैं, घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से अच्छी ऊर्जा, सद्भाव, सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद मिलता है।
वहीं अगर बात करें सिंदूर गणेश की तो इनकी स्थापना आत्म-विकास के उद्देश्य से काम करने वाले व्यक्तियों को करनी चाहिए। इससे समस्त कार्य सिद्ध होते हैं साथ ही अनचाही इच्छाएं जल्द पूर्ण होती है।
न करें ये गलती
घर में गणेश की केवल एक मूर्ति रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मानक वास्तु दिशानिर्देशों के अनुसार घर में अतिरिक्त मूर्तियाँ रखने की सलाह नहीं दी जाती है।
गणेश चतुर्थी पर किस समय करें स्थापना
गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना दोपहर के समय करें , कलश भी स्थापित करें। लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर मूर्ति की स्थापना करें। दिनभर जलीय आहार ग्रहण करें अथवा केवल फलाहार करें। सायंकाल गणेश जी की यथा शक्ति पूजा करें। घी का दीपक जलाएं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


